सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

क्यों केपटाउन टेस्ट शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्यों केपटाउन टेस्ट शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है?

सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल 2 रन बनाकर चलते बने. इस पारी में नांन्द्रे बर्गर ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया. वहीं, इसके बाद टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी गिल फ्लॉप रहे.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बहरहाल, केपटाउन में भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों की परीक्षा होगी. खासकर, भारतीय ओपनर शुभमन गिल पर निगाहें रहेंगी. दरअसल, शुभमन गिल का बल्ला लगातार खामोश रहा है. मसलन, यह युवा बल्लेबाज आलोचकों के निशाने पर है. ऐसा माना जा रहा है कि केपटाउन टेस्ट शुभमन गिल के लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है.

अगर केपटाउन में फ्लॉप हुए तो फिर…

Advertisement

सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल 2 रन बनाकर चलते बने. इस पारी में नांन्द्रे बर्गर ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया. वहीं, इसके बाद टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शुभमन गिल का फ्लॉप शो देखने को मिला. सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल 26 रन बनाकर पवैलियन लौटे. इस बार मार्को यॉन्सेन ने बोल्ड आउट किया. कई दिग्गजों का मानना है कि शुभमन गिल को केपटाउन टेस्ट में खुद को साबित करना होगा, वरना इसके बाद इस युवा खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ऐसा रहा है शुभमन गिल का करियर

वहीं, आंकड़ें बताते हैं कि वनडे और टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन दमदार रहा है, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में इस युवा बल्लेबाज ने निराश किया है. शुभमन गिल ने 44 वनडे मैचों में 61.38 की एवरेज और 103.46 की स्ट्राइक रेट से 2271 रन बनाए हैं. जबकि टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल ने 13 मैचों में 145.12 की स्ट्राइक रेट और 26 की एवरेज से 312 रन बनाए हैं. लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. शुभमन गिल ने 19 टेस्ट मैचों में 31.06 की एवरेज से 994 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने वनडे, टी20 और टेस्ट फॉर्मेट में क्रमशः 6, 1 और 2 बार शतक का आंकड़ा पार किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *