सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इंस्टाग्राम से Anil Kapoor ने डिलीट किए सारे पोस्ट, या हैक हुआ एक्टर का अकाउंट?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Anil Kapoor ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, या हैक हुआ एक्टर का अकाउंट?

अनिल कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक! सोनम कपूर ने किया ये रिएक्शन

अनिल कपूर के फैंस के लिए एक हैरानी वाली खबर सामने आई है. एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सारी पोस्ट को डिलीट कर दी है.

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सारी पोस्ट और पिक्चर को डिलीट कर दिया है. हालांकि ये सारी पोस्ट एक्टर ने खुद डिलीट की है या उनका अकाउंट हैक हो गया है. इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

क्या हैक हो गया है अनिल कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट?

एक्टर अनिल कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर फैंस के साथ एक्टर अपनी तस्वीरें और जिम वीडियोज भी शेयर करते हैं. लेकिन अब उनके अकाउंट से सभी वीडियोज और तस्वीरें डिलीट हो चुकी हैं. जिसपर अब फैंस के साथ उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी रिएक्शन दिया है. सोनम ने एक्टर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘डैड!!??’

Advertisement

इस सीरीज में नजर आए थे अनिल कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल को भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में देखा गया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं इससे पहले एक्टर को आदित्य कपूर के साथ वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में देखा गया था. जिसमें एक्टर खूबसूरत एक्ट्रेस शोबिता धूलिपाला के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे. वहीं इनके अलावा अब बहुत जल्द संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे. ये फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

इस फिल्म में नजर आईं थी सोनम कपूर

वहीं बात करें सोनम कपूर की तो एक्ट्रेस को आखिरी बार थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था. सोनम कपूर की ये फिल्म दक्षिण कोरियाई थ्रिलर की रीमेक थी. जिसका शोम मखीजा ने निर्देशन किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *