सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हैदराबाद से पाकिस्तान टीम ने कुछ इस तरह ली विदाई, बाबर आजम ने ग्राउंड स्टाफ को दिया खास तोहफा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान टीम ने कुछ इस तरह ली हैदराबाद से विदाई, बाबर आजम ने ग्राउंड स्टाफ को दिया खास तोहफा

पाकिस्तान टीम ने कुछ इस तरह ली हैदराबाद से विदाई, बाबर आजम ने ग्राउंड स्टाफ  को दिया खास तोहफा— News Online (www.googlecrack.com) | News Online

पाक कप्तान बाबर आजम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को पाकिस्तान टीम की जर्सी गिफ्ट की है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले दो हफ्ते से हैदराबाद में रूकी हुई थी. अपने दोनों वार्म-अप मुकाबले पाकिस्तान ने यहीं खेले थे. इसके बाद वर्ल्ड कप 2023 के अपने शुरुआती दोनों मैच भी पाकिस्तान ने इसी शहर में खेले. अब पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलना है. ऐसे में पाक स्क्वाड अब अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है. लेकिन हैदराबाद छोड़ने से पहले पाक खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

Advertisement

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान टीम ने बीती रात (10 अक्टूबर) हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में जब श्रीलंका को पटखनी दी तो इसके ठीक बाद पाक कप्तान बाबर आजम ने यहां के ग्राउंड को अपनी टीम की एक जर्सी गिफ्ट की. इस दौरान पूरे ग्राउंड स्टाफ ने बाबर आजम के साथ तस्वीर खिंचाई.

इसके बाद जब पाक खिलाड़ियों का राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से विदाई का वक्त आया तो फिर हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हसन अली ने भी ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो खिंचाई. आईसीसी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है.

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के लिए हैदराबाद का मैदान बेहद अच्छा साबित हुआ. यहां पहले मुकाबले में जहां पाक टीम ने नीदरलैंड्स को बड़ी शिकस्त दी. वहीं, दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ कर डाला. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत हासिल की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *