सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

जो रूट चमके, बाकी बल्लेबाजों ने किया निराश, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 283 रनों का लक्ष्य

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जो रूट चमके, बाकी बल्लेबाजों ने किया निराश, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 283 रनों का लक्ष्य

वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए.

वर्ल्ड कप का पहला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य है. इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

जो रूट चमके, लेकिन बाकी बल्लेबाजो ने किया निराश…

इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जो रूट ने 86 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. दरअसल, एक वक्त लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम 300 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. लेकिन जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम नियमित अंतराल पर विकट गवांती रही. नतीजतन, इंग्लैंड की टीम महज 282 रन बना सकी. जो रूट के अलावा कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही. इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 40 रन जोड़े. जॉनी बेयरस्टो ने 35 गेंदों पर 33 रन बनाए. जबकि डेविड मलान ने 24 गेंदों पर 14 रनों का योगदान दिया. हैरी ब्रूक, मोईन अली और लियम लिविंगस्टोन क्रमशः 25, 11 और 20 रन बनाकर चलते बने.

न्यूजीलैंड के लिए मैट हैनरी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवीन्द्र ने 1-1 खिलाड़ियों को आउट किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *