सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत के लिए विश्व कप में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी, पढ़ें कैसा रहा अब तक प्रदर्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विश्व कप में भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी, पढ़ें कैसा रहा अब तक प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं. वे विश्व कप 2023 में भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है. भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया. इससे पहले एशिय कप का खिताब जीता. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पिछले कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. वे विश्व कप में टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. सिराज के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

मोहम्मद सिराज –

सिराज टीम इंडिया के लिए अब तक 30 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 54 विकेट लिए हैं. सिराज ने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में महज 21 रन देकर 6 विकेट झटके थे. अब वे एक बार फिर से विश्व कप में कमाल दिखा सकते हैं. सिराज टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

Advertisement

कुलदीप यादव –

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप कई मौकों पर शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं और वे काफी अनुभवी है. अहम बात यह है कि कुलदीप बड़े मैचों में भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने 90 वनडे मैचों में 152 विकेट झटके हैं. कुलदीप विश्व कप में भारत के लिए खतरनाक गेंदबाजी कर सकते हैं. वे भारत के अधिकतर मैदान पर खेल चुके हैं. लिहाजा इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी.

रविचंद्रन अश्विन –

अश्विन को विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है. वे वनडे मैचों में 155 विकेट ले चुके हैं. अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार कमाल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड समेत सभी टीमों के लिए अश्विन की गेंदों को खेलना आसान नहीं होगा. अश्विन ने टेस्ट मैचों में 489 विकेट लिए हैं. वे होम ग्राउंड पर होंगे. इसका भी उन्हें फायदा मिलेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *