सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा,ट्रैफिक से बचने के लिए PWD ने बनाया ये प्लान

4 मिनट पढ़ें

जल्द शुरू होगा सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम, ट्रैफिक से बचने के लिए PWD ने बनाया ये प्लान

सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके जल्दी ही शुरू होने की संभावना है. लोक निर्माण विभाग, जून के पहले सप्ताह में ही इसके मरम्मत का काम शुरू करने वाली थी.

राजधानी दिल्ली में बीते साल से लगातार विभिन्न फ्लाईओवर के निर्माण, विस्तारीकरण और मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसी कड़ी में अब सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके जल्दी ही शुरू किए जाने की संभावना है. इस फ्लाईओवर की मरम्मत में इसके एक्सटेंशन भी बदले जाने हैं, जिसमें 50 दिन लगने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी मंजूरी दिल्ली सरकार से मिलते ही सम्भव है कि अगले महीने से इसके मरम्मत के कार्य की शुरुआत की जाएगी.

जून महीने में ही मरम्मत के लिए 50 दिनों के लिए किया जाना था फ्लाईओवर बंद

लोक निर्माण विभाग, जून के पहले सप्ताह में ही सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू करने वाली थी, लेकिन उस वक़्त दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा 50 दिनों के लिए इस फ्लाईओवर को बंद किये जाने की सूचना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया था. चूंकि यह, बदरपुर, जैतपुर से कालिंदी, कुंज और न्यू फ्रेंड्स कालोनी की ओर या हरियाणा की ओर से मध्य, नई दिल्ली और उत्तरी दिल्ली आने के लिए यह मुख्य मार्ग है, ऐसे में लोग परेशान होने लगे कि वो किस रास्ते से गुजरेंगे, क्योंकि इस फ्लाईओवर के बंद होने से व्यस्त मथुरा रोड पर यातायात का दवाब काफी बढ़ने की संभावना थी.

PWD मंत्री ने ऑब्जर्वेशन के साथ विभाग को भेज दी थी फाईल

ऐसे में मामला जब दिल्ली सरकार के संज्ञान में आया तो सरकार ने आदेश जारी कर दिया था कि बगैर उनकी अनुमति के कोई भी फ्लाईओवर की मरम्मत नहीं की जाएगी. लोक निर्माण विभाग (PWD) की मंत्री आतिशी ने विभाग की फाइल, अपने ऑब्जर्वेशन के साथ विभाग को वापस भेज दी थी और उन्होंने कहा था कि विभाग पहले यह तय करें कि इस मरम्मत कार्य के दौरान लोगों को परेशानी से कैसे बचाया जाएगा? जिसके बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकता है.

दो हिस्सों में होगा फ्लाईओवर के मरम्मत का काम

इस पर विभाग ने फिर फाइल मंत्री को भेजकर जनता को परेशानी से बचाने के उपाय बताए हैं. इसके तहत फ्लाईओवर के एक तरफ सड़क पर यातायात जारी रहेगा और दूसरी तरफ सड़क का मरम्मत कार्य भी होता रहेगा. जब एक तरफ के मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा, तो फिर उस पर यातायात चालू कर दिया जाएगा और दूसरे हिस्से को बंद कर मरम्मत का कार्य किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मरम्मत कार्य की मंजूरी मिल जाएगी और अगले महीने से इस पर कार्य शुरू करने की योजना बनाई जा रही है.

PWD ट्रैफिक पुलिस से लेगी मरम्मत कार्य की अनुमति

फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगेगी. इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने पूरे फ्लाईओवर को बंद कर मरम्मत का काम करने की अनुमति दे दी थी. मगर अब बारी-बारी से फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों पर काम होगा. इसके लिए फिर से यातायात पुलिस से अनुमति मांगी जाएगी. मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस के साथ मिलकर लोक निर्माण विभाग भी ट्रैफिक मैनेज करने के लिए बनने वाली योजना में शामिल होगा और उस पर काम करेगा. जिससे लगने वाले जाम से लोगों की परेशानी को कम किया जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *