सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी टीम इंडिया, पढ़ें पूरा शेड्यूल

3 मिनट पढ़ें

एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी टीम इंडिया, पढ़ें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच 21 सितंबर को है. भारत की पुरुष और महिला टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी.

एशियन गेम्स 2023 का मंगलवार से आगाज हो रहा है. इसमें 27 सितंबर से मेंस क्रिकेट की शुरुआत होगी. टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी. इससे पहले 9 मैच खेले जाएंगे. ग्रुप मैचों में जीत हासिल करने वाली टीमों को पॉइंट्स के हिसाब से क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी. भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मैच 3 अक्टूबर को खेलेगी. वहीं पाकिस्तान का मुकाबला भी 3 अक्टूबर को ही होगा. भारत की महिला टीम 21 सितंबर को मैच खेलेगी. वह भी क्वार्टर फाइनल के लिए मैदान में उतरेगी.

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में पहला मैच इंडोनेशिया और मंगोलिया के बीच होगा. वहीं टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. भारतीय महिला टीम का मैच 21 सितंबर को है. वहीं पाकिस्तान का भी मुकाबला इसी दिन आयोजित होगा. अगर भारतीय महिला टीम जीतती है तो वह 24 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इसके बाद 25 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा.

पुरुष क्रिकेट का 27 सितंबर से आगाज होगा. इसमें पहला मैच नेपाल और मंगोलिया के बीच खेला जाएगा. इसमें टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल मैच 3 अक्टूबर को आयोजित होगा. इसमें भी भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी हैं. पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं इसका फाइनल मैच 7 अक्टूबर को आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट के लिए भारत की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम : ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह, आकाश दीप.

स्टैंडबाय: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, देविका वैद्य, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, अनुषा बारेड्डी.

स्टैंडबाय: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *