सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

भारत बनाम बांग्लादेश का लाइव मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें?

3 मिनट पढ़ें

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम बांग्लादेश का लाइव मुकाबला?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच को आप मोबाइल और टीवी पर भी फ्री में लाइव देख सकते हैं.

एशिया कप 2023 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. दोनों के बीच यह भिड़ंत कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगी. टूर्नामेंट के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह मैच कोई मायने नहीं रखता है, क्योंकि बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटा चुकी है.

ऐसे में इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लगातार खेलने वाले कई स्टार खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है. वहीं दोनों टीमों की बात करें तो भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है. जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों के बीच खेले जाने वाले मैच को आप फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. 15 सितंबर, शुक्रवार को होने वाले मुकाबले की भारतीय समयनुसार, दोपहर 3:00 बजे से शुरूआत होगी. जबकि टॉस आधा घंटे पहले 2:30 पे फेंका जाएगा.

टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव? 

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच को इंडिया में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स के ज़रिए भी किया जाएगा, जहां आप इसे फ्री में टीवी पर लाइव देख पाएंगे.

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि फ्री लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी.

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा.

एशिया कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड 

शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन, अनामुल हक, अफीफ हुसैन, तंजीद हसन, तंजीम हसन साकिब.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *