सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

CM केजरीवाल ने अस्पताल में सत्येंद्र जैन से मुलाकात की

2 मिनट पढ़ें

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें ”बहादुर व्यक्ति” तथा ”नायक” बताया। पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद जैन को उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर पिछले शुक्रवार को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल में गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केजरीवाल ने जैन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “बहादुर व्यक्ति, नायक से मुलाकात।”

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बाद में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को जैन को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी। अदालत ने जैन को अंतरिम जमानत अवधि के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया है। जैन की अंतरिम जमानत अवधि 11 जुलाई को समाप्त होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *