सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आखिरी घरेलू मैच में मिली हार से दुखी हुए कप्तान मार्करम, बताया क्यों खराब रहा सनराइजर्स का सीजन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

RCB के खिलाफ हार से निराश Aiden Markram का फूटा गुस्सा, ‘फाफ और कोहली ने… ‘

विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की.

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुरुवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ आठ विकेट की जीत के बाद कहा कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मौके का पूरा फायदा नहीं उठा पाए. आरसीबी ने विराट कोहली (63 गेंद में 100 रन, 12 चौके, चार छक्के) (Virat Kohli Hundred vs SRH) और कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf Du Plessis) (71 रन, 47 गेंद, सात चौके दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की.

74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बनाए

सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen Century vs RCB) (51 गेंद में 104 रन, छह छक्के, आठ चौके ) के तेजतर्रार शतक और मार्कराम (18) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे.

Advertisement

मार्कराम ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता कि हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए. शायद पावरप्ले में कुछ कमी रह गई हो.” मार्कराम (Markram Sad After lose vs RCB) ने कहा कि वह निराश हैं कि क्लासेन के लिए मैच नहीं जीत पाए. उन्होंने कहा, ‘‘हेनरिक के लिए मैच नहीं जीत पाए जिन्होंने आज शानदार बल्लेबाजी की।”

सनराइजर्स के कप्तान ने कहा कि कोहली और डुप्लेसी की साझेदारी ने मैच उनकी पहुंच से दूर कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘फाफ और कोहली ने मैच में हमारी उम्मीदें खत्म कर दी. मार्कराम ने सत्र के अपने अंतिम घरेलू मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचे प्रशंसकों की भी सराहना की. (Aiden Markram on fans) उन्होंने कहा, ‘‘ समर्थन ना केवल हमारे लिए बल्कि आरसीबी के लिए भी बहुत अच्छा था. अफसोस है कि हम उन्हें जीत नहीं दिला सके, लेकिन उनका धन्यवाद.’’

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *