सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पिटारे से निकला ये Dhoni के पिटारे से डेथ ओवर का घातक गेंदबाज़, इस सीजन लगाएगा चेन्नई सुपर किंग्स की नैया पार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2023: Dhoni के पिटारे से निकला ये डेथ ओवर का घातक गेंदबाज़, इस सीजन लगाएगा चेन्नई सुपर किंग्स की नैया पार

चेन्नई की गेंदबाज़ी के दौरान माथीशा पथिराना ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से सबका दिल जीत लिया. पथिराना ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

चेन्नई बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाई, चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज़ अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर पाए.

चेन्नई को अच्छी शुरूआत से किया वंचित

बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने शुरूआती दोनों बल्लेबाजों को आउट करके चेन्नई को अच्छी शुरूआत से वंचित कर दिया. वहीं मिशेल मार्श ने तीन ओवर में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट लिये, कुलदीप यादव और ललित यादव को भी एक एक विकेट मिला. दुबे ने चेन्नई की पारी का पहला छक्का 11वें ओवर में अक्षर को जड़ा. इसके बाद दो और छक्के जड़े लेकिन मिशेल मार्श की गेंद पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को कैच दे बैठे. उन्होंने 12 गेंद में 25 रन बनाये.

Advertisement

इन सबके बीच चेन्नई के गेंदबाज़ो की रणनीति की तारीफ करनी होगी 167 रनों को डिफेंड करने उतरी चेन्नई ने अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 140 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया और 27 रनों से मुकाबला अपना नाम कर लिया. चेन्नई की गेंदबाज़ी के दौरान चेन्नई के गेंदबाज़ माथीशा पथिराना ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से सबका दिल जीत लिया. पथिराना ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

पथिराना के 148.8 किमी. की रफ्तार वाली सटीक यॉर्कर गेंद के सामने मनीष पांडेय (Manish Pandey Lbw) खुद को संभाल नहीं पाए और एलबीडब्लू आउट हो गए. पथिराना अपनी शानदार गेंदबाज़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं. पथिराना के शानदार गेंदबाज़ी के बाद चेन्नई के गेंदबाज़ी कोच ड्वेन ब्रावो (DJ Bravo) ने मैदान पर आकर पथिराना को गले लगाया जिसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

आईपीएल 2023 में अब तक पथिराना ने डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाज़ी की है और अभी तक इस सीजन उनके नाम 13 विकेट दर्ज हो चुके है और इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.81 की रही है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *