सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

आरोपी आफताब ने फिर बदल दिया अपना वकील;श्रद्धा वालकर हत्याकांड

2 मिनट पढ़ें

श्रद्धा वालकर हत्याकांड : आरोपी आफताब पूनावाला ने फिर बदल दिया अपना वकील

कोर्ट ने आफताब पूनावाला से कहा कि अब अगर वकील बदला तो दलील रखने के लिए दुबारा मौका नहीं दिया जाएगा

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला ने अपना वकील फिर बदल दिया है. आफताब पूनावाला ने अब आफ़ताब ने अदालत की तरफ से मिले सरकारी वकील की जगह अक्षय भंडारी को अपना वकील नियुक्त किया है. आफताब के नए वकील अक्षय भंडारी ने जिरह शुरू करने के लिए अदालत से समय मांगा है.

वकील को केस से जुड़े सभी दतावेज़ देने को कहा

कोर्ट ने चार्ज पर बहस करने के लिए आफताब को आखिरी मौका दिया. कोर्ट ने आफ़ताब से कहा कि अब अगर वकील बदला तो दलील रखने के लिए दुबारा मौका नहीं दिया जाएगा. कोर्ट ने आफताब के नए वकील को केस से जुड़े सभी दतावेज़ देने को कहा है.

श्रद्धा वालकर के पिता की तरफ से वकील ने ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग देने की मांग की. उन्होंने कहा कि, हम उसको कहीं भी डिस्क्लोज नहीं करेंगे. कोर्ट ने फिलहाल श्रद्धा के वकील को ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग देने से इनकार कर दिया.

दिल्ली के साकेत कोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 31 मार्च को दोपहर दो बजे होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *