सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कर्नाटक में बढ़ रहे कोरोना केस,कर्मचारियों को मास्क पहनने का दिया आदेश

3 मिनट पढ़ें

Karnataka: कर्नाटक में बढ़ रहे कोरोना केस? स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क पहनने का दिया आदेश

कर्नाटक में कोरोना के मामले को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी मामले स्थिर है लेकिन इसको लेकर विशेषज्ञ समिति के साथ एक बैठक होगी जिससे स्थिति का जायजा लिया जा सकें। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश दिया है।

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लेने से वे ठीक नहीं होंगे। एक जनसभा में बोलते हुए, उन्होंने राहुल गांधी और सिद्धारमैया की आलोचना की थी। इसी को लेकर अब कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा. के. सुधाकर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को इस टिप्पणी से दूर रखना चाहता हूं।

‘इस टिप्पणी का समर्थन नहीं करना चाहता’

राज्य भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील की COVID-19 वैक्सीन को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर के सुधाकर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि हमारे अध्यक्ष ने किस संदर्भ में यह टिप्पणी की है लेकिन मैं खुद को इस टिप्पणी से दूर रखना चाहता हूं और मैं इस टिप्पणी का समर्थन नहीं करना चाहता।’

कर्नाटक में बढ़ रहे कोरोना केस?

कर्नाटक में कोरोना के मामले को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी मामले स्थिर है, लेकिन इसको लेकर विशेषज्ञ समिति के साथ एक बैठक होगी, जिससे स्थिति का जायजा लिया जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश दिया है।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी गाइडलाइंस

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों और 65 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों को भी सलाह दी गई है, जिन्हें कॉमरेडिटी है और गर्भवती महिलाओं को निवारक उपाय करने और अनावश्यक भीड़ से बचने और स्वच्छता प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह दी है।

जारी की गई एडवाइजरी

कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हीटवेव और तापमान में वृद्धि पर भी चर्चा की गई है। लू से बचाव के लिए हमने एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के मुताबिक, लोगों को रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी का सेवन करके हाइड्रेटेड रहने और अपने आहार में छाछ,नारियल पानी, नींबू का रस शामिल करने की सलाह दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *