Home राजनीति बृजभूषण शरण सिंह के को बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने बताया...

बृजभूषण शरण सिंह के को बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने बताया निर्दोष

0
140

जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि मेडल पाने के लिए जितनी मेहनत एक खिलाड़ी करता है, उतना ही मेहनत संघ का अध्यक्ष भी करता है। बृजभूषण सिंह के ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। वे उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। बृजभूषण सिंह ऐसे चरित्र के व्यक्ति नहीं हैं, वे निर्दोष हैं। श्याम सिंह यादव शनिवार को अपने मियांपुर आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने संघ पर भरोसा रखना चाहिए। संघ के अध्यक्ष के बारे में यह कह देना कि वह उन्हें जेल भिजवा कर रहेंगे, यह गलत है। किसी के आरोप पर संघ छोड़ देना उचित नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह खुद कह रहे हैं कि वे सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं। आरोप हमेशा लगते रहते हैं, लेकिन हर केस में सत्यता हो ये आवश्यक नहीं है।

सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि बृजभूषण को वह व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। बृजभूषण सिंह ऐसे चरित्र के व्यक्ति नहीं हैं, वे निर्दोष हैं। खिलाड़ियों को अपने संघ पर भरोसा रखना चाहिए। संघ के अध्यक्ष को जेल भिजवाने के लिए कहना गलत है। लोगों पर आरोप लगते ही रहते हैं, लेकिन हर आरोप सही साबित नहीं होता। सांसद श्याम सिंह यादव ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी तंज कसते हुए कहा कि खेल मंत्री के पास खेल के लिए समय ही नहीं है। वह सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय में अपना सारा समय देते हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन का भी बुरा हाल है।

सांसद श्याम सिंह यादव राहुल गांधी की तारीफ करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि भले ही एक पार्टी द्वारा उन्हें पप्पू कहा जा रहा हो, लेकिन वह अब पप्पू नहीं हैं। व्यक्ति सीखते-सीखते आगे बढ़ जाता है। राहुल गांधी ने कई बार कहा कि उनसे कोई भी बहस कर ले, लेकिन कोई तैयार नहीं होता। वे राहुल गांधी को जानते हैं। उनसे बात होती रहती है। प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी एक बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार और ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here