सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

भोपाल में शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड और उसके पिता ने किया दुष्कर्म

2 मिनट पढ़ें

भोपाल में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है, शादी का झांसा देकर पहले तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसके पिता ने भी शादी करवाने का बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला निशातपुरा थाना इलाके का है।निशातपुरा थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित युवती ने पुलिस थाने आकर बयान दिया है कि वह एक कॉस्मेटिक शॉप पर काम करती है। यहीं उसके साथ काम करने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया। युवती का आरोप है, युवक ने उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद दुकान के ऊपर बने गोदाम और अलग-अलग होटलों में कई बार आरोपी युवक ने उसे बुलाकर संबंध बनाए। लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया।

वहीं, जब प्रेमी नहीं माना तो पीड़ित युवती उसकी शिकायत लेकर उसके पिता के पास गई। फिर उसने भी दो बार अलग-अलग जगहों पर यह कहकर बुलाया कि वह हम दोनों में सुलह करवा देगा, लेकिन प्रेमी के पिता ने भी उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने दोनों के खिलाफ पुलिस में जाने का कहा तो उन्होंने लड़की को घर में रख लिया। लेकिन शादी नहीं करवाई। हालांकि, कुछ दिन घर में रखने के बाद उन्होंने युवती को घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने आई और प्रेमी के साथ-साथ उसके पिता के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर बॉयफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा- 376, 376(m) और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *