सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपी एसआईटी के तीन दिन की रिमांड पर

3 मिनट पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उत्तराखंड की कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जब इस केस की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। टीम को लीड कर रहीं डीआईजी पी. रेणुका देवी ने भी कहा था कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया जाएगा। जिसके बाद कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। अब पुलिस आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर सकेगी। अभी तक पुलकित समेत तीनों आरोपियों से उनकी गिरफ्तारी के समय ही पूछताछ की गई थी। अभी तक तीनों आरोपियों ने पुलिस को जो बताया उसी के आधार पर पुलिस जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है। एसआईटी तो अभी तक तीनों आरोपियों से मिली भी नहीं है। अब एसआईटी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर अंकिता हत्याकांड से जुड़े हर पहलू पर सवाल कर सकती है। साथ ही एसआईटी तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर भी ले जाकर दुबारा क्राइम सीन रिक्रिएट करेंगी। साथ ही आपको ये भी बता दें कि अभी तक पुलिस को अंकिता का मोबाइल भी नहीं मिला है। जाहिर है जब अंकिता को नहर में पुलकित आर्य ने धक्का दिया था। तो उसके मोबाइल के बारे में भी पुलकित समेत तीनों आरोपियों को ही पता होगा। एसआईटी पुलकित आर्य से कड़ाई से पूछताछ कर मोबाइल के बारे में पता लगाएगी। इसके साथ ही पुलकित आर्य का मोबाइल भी इस केस की अहम कड़ी है। एसआईटी पुलकित आर्य का मोबाइल भी ढूंढने की कोशिश करेगी। उधर, दूसरी तरफ गुरुवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुष्प भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा। जहां एसआईटी ने उसको गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए। पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात पुलिस को बतायी है। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी छ: दिनों से जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें रिजॉर्ट के कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी, अंकिता का दोस्त पुष्प (फोन पर बातचीत) भी शामिल हैं। अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्पदीप से गुरुवार को पूरे दिन एसआईटी ने विस्तार से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। पूछताछ में पता चला कि अंकिता भंडारी का दोस्त पुष्पदीप 14-15 सितंबर को वनंत्रा रिजॉर्ट में रुका था। जिसके बाद 16 सितंबर को पुष्पदीप वापस जम्मू लौटा था। एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, उसे समझने के लिए कई घटनास्थलों का मुआयना भी किया है। रिजॉर्ट से भी बहुत से साक्ष्य लिए गए हैं। इन्हीं सब कड़ियों को हत्याकांड से जोड़ने के लिए एसआईटी ने पुलकित, अंकित और सौरभ की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। उधर अंकिता के मर्डर के दूसरे दिन 19 सितंबर को सुबह आरोपी पुलकित आर्य इलाके के पटवारी वैभव प्रताप से मिला था। ये वही पटवारी वैभव प्रताप है जिसके पास सबसे पहले अंकिता की गुमशुदगी की शिकायत की गई थी। पटवारी वैभव को सस्पेंड किया जा चुका है। 19 सितंबर की सुबह पटवारी से पुलकित की मुलाकात करना भी अब जांच के दायरे में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *