सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अगले साल से अपने पुराने रूप में लौटेगा IPL: सौरव गांगुली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन से कोविड-19 से पहले के अपने मूल प्रारूप में वापसी करेगा, जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती थीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बारे में बोर्ड से मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करा दिया है। साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया। वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था। बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार अपना पूर्ण घरेलू सीजन का आयोजन कर रहा है जिसमें टीमें घरेलू और विरोधी टीम के मैदान के पुराने फॉर्मेट में खेल रही हैं। बीसीसीआई इसके अलावा अगले साल के शुरू में बहु प्रतीक्षित महिला आईपीएल का आयोजन करने की भी योजना बना रहा है। पीटीआई ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि महिला आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद मार्च में किया जा सकता है। गांगुली ने 20 सितंबर को भेजे गए संदेश में कहा, ‘बीसीसीआई अभी बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है। इसका पहला सीजन अगले साल के शुरू में आयोजित किया जा सकता है।’ महिला आईपीएल से भारत में महिला क्रिकेट के स्तर को ऊपर उठाने की उम्मीद है। महिला आईपीएल के अलावा, बीसीसीआई लड़कियों के अंडर -15 वनडे टूर्नामेंट को भी शुरू करने जा रहा है। गांगुली ने लिखा- हमें इस सीजन से लड़कियों का अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट शुरू करने की खुशी है। महिला क्रिकेट ने दुनिया भर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है और हमारी राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह नया टूर्नामेंट हमारी युवा लड़कियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मार्ग तैयार करेगा। पहला महिला अंडर-15 इवेंट 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक पांच स्थानों – बैंगलोर, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर, पुणे में खेला जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *