सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी20 क्रिकेट को और अधिक आकर्षक, गतिशील और दिलचस्प बनाने के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू करने जा रहा है। इस नियम की मदद से टीम फुटबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल और बेसबॉल जैसे खेलों की तरह बीच मैच में खिलाड़ी बदल सकेगी। बीसीसीआई ने सबसे पहले इस नियम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू करने का फैसला किया है। अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो आगामी समय में हम आईपीएल में भी इसका इस्तेमाल होते हुए देख सकते हैं।बीसीसीआई के दस्तावेज में लिखा है ‘कॉन्सेप्ट यह है कि एक सब्सटिट्यूट खिलाड़ी को मैच के सबसे अधिक सक्रिय भारत में खेलने की अनुमति देना। यह खेल में नया रणनीतिक आयाम जोड़ देगा। फुटबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल और बेसबॉल जैसे कई खेलों में इसकी अनुमती होती है। सब्सटिट्यूट खिलाड़ी को अन्य नियमित खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन करने की अनुमति होगी।

क्या है ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम

टॉस के दौरान कप्तान को प्लेइंग इलेवन के साथ 4 ऐसे खिलाड़ियों के नाम देने होंगे जिन्हें वह मैच के दौरान इस्तेमाल करना चाहता हो। इनमें से टीम किसी एक ही खिलाड़ी को बतौर सब्सटिट्यूट मौका दे सकती है। अगर टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए जल्दी अपने विकेट खो देती है तो ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की मदद से वह एक गेंदबाज की जगह सब्सटिट्यूट खिलाड़ी के रूप में किसी अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकती है। वहीं अगर पहले बैटिंग करते हुए टीम ज्यादा विकेट नहीं खोती तो दूसरी पारी में टीम एक बल्लेबाजी की जगह अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि सब्सटिट्यूट खिलाड़ी के आने के बाद मैदान छोड़ने वाला खिलाड़ी मैच में दोबार हिस्सा नहीं ले पाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *