सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

24 साल लंबे करियर के बाद संन्यास लेंगे टेनिस के बादशाह फेडरर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टेनिस के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह अगले हफ्ते लंदन में होने वाले लेवर कप के बाद टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट कर इसका एलान किया। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं।उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं। फेडरर ने अपने नोट में लिखा- उन सभी उपहारों में से, जो टेनिस ने मुझे कई वर्षों में दिया है,उनमें से सबसे बड़ा उपहार वह लोग हैं जिनसे मैं इस रास्ते पर मिला हूं। मेरे दोस्त, मेरे प्रतियोगी और सभी प्रशंसक जो खेल को अपना जीवन देते हैं, वह सभी मेरे उपहार हैं। आज मैं आप सभी के साथ एक खबर साझा करना चाहता हूं।स्विस टेनिस महान ने आगे पुष्टि की कि लेवर कप का आगामी संस्करण उनका अंतिम एटीपी टूर्नामेंट होगा। लेवर कप 23 से 26 सितंबर तक लंदन में खेला जाएगा। फेडरर पिछले तीन वर्षों से टेनिस कोर्ट में वापसी करने के लिए जूझ रहे हैं। हालांकि, घुटने की सर्जरी की वजह से वह पूरी तरह से फिट होने में नाकाम रहे हैं। फेडरर ने नोट में अपने संघर्ष की कहानी भी बताई है। पिछले कुछ वर्षों में फेडरर ने पुरुष एकल टेनिस में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्हें महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाता है। टेनिस आइकन फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम के अलावा 103 करियर एटीपी खिताब जीते हैं। इवान ल्यूबिचिच और सेवेरिन लूथी की देखरेख में फेडरर ने 1998 में प्रोफेशनल टेनिस करियर की शुरुआत की थी। फेडरर 2018 में 36 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने करियर में कुल 1526 सिंगल्स मैच खेले और कभी भी रिटायर्ड नहीं हुए। स्विस आइकन ने अपने करियर में 223 डबल्स मैच खेले हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *