सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

शोएब अख्तर से विराट कोहली को मिली बड़ी चुनौती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैं चाहूंगा कि विराट कोहली 100 से अधिक शतक बनाएं, ये जो बचे 29 शतक है ये इनको खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें इसका पछतावा नहीं होगा। विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोंक ऐलान कर दिया है कि वह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। कोहली ने 1019 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक ठोका है। इसके बाद क्रिकेट के गलियारों में एक बार फिर चर्चा होने लगी कि क्या कोहली सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। इस मुद्दे पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान आया है। अख्तर का कहना है कि विराट कोहली को ये बचे 29 शतक ग्रेट्सट ऐवर बनाएंगे, लेकिन ये 29 शतक उनको निचोड़ कर रख देंगे। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा ‘मैं चाहूंगा कि विराट कोहली 100 से अधिक शतक बनाएं, ये जो बचे 29 शतक है ये इनको खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें इसका पछतावा नहीं होगा। इस मुकाम तक पहुंचने तक कोहली की हड्डी पसली टूट जाएगी, लेकिन इनके लिए ये 29 शतक लगाना बहुत जरूरी है। ये वो 29 शतक हैं जो विराट कोहली को ग्रेट्सट ऐवर बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा ‘विराट कोहली, आपने हमेशा सच बोला है और आपके साथ अच्छी चीजें होंगी। याद रखें कि ये 29 शतक आपकी जान निकालकर छोड़ेंगे, ये आपको निचोड़ देंगे। लेकिन हिम्मत मत हारो क्योंकि तुम अंत में सबसे महान बनोगे। तो अपने आप को पुश करते रहो। मैंने हमेशा कहा है कि विराट सर्वकालिक महान बल्लेबाज हैं। लेकिन अगले 29 शतक उनके लिए कठिन होंगे क्योंकि उन्हें 70वें से 71वें शतक तक पहुंचने में करीब 900 दिन लगे।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *