सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रहस्यमय परिस्थितियों में रडार से गायब हुआ निजी विमान, बाल्टिक सागर में दुर्घटनाग्रस्त मिला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दक्षिणी स्पेन से अपनी उड़ान शुरू करने वाला निजी विमान रहस्यमय परिस्थितियों में रडार से गायब हो गया। विमान का पता लगाने के लिए नाटो देशों के कई जेट विमानों ने उसके यात्रा के रास्ते पर उड़ान भरी। बाद में इस विमान को रहस्यमय परिस्थितियों में लातविया के तट पर बाल्टिक सागर में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा माना जा रहा है कि उस विमान में 4 लोग सवार थे। प्लेन को जर्मनी के कोलोन में उतरना था, लेकिन इसके बजाय प्लेन बाल्टिक में चला गया। विमान पर निगरानी रखने वाले नाटो के पायलट और स्वीडिश अधिकारी अब तक कॉकपिट में किसी को नहीं देख सके हैं। लातविया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि ये सेसना विमान स्पेन से कोलोन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन उड़ान के दौरान विमान ने अपना उड़ान मार्ग बदल दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर विमान के चालक दल के साथ बातचीत करने में असमर्थ थे। यह सेसना 551 विमान ऑस्ट्रिया में रजिस्टर्ड था लेकिन उसका मालिक स्पेन में था। जबकि डेटा ट्रैकिंग वेबसाइट ने कहा कि विमान ने स्पेनिश शहर जेरेज डे ला फ्रोंटेरा से उड़ान भरी थी और बाद में उसे रडार से गायब पाया गया। जर्मन मीडिया ने कहा कि उड़ान भरने के बाद विमान ने केबिन दबाव की समस्या की सूचना दी थी और इबेरियन प्रायद्वीप को पार करने के बाद उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद कई देशों के देशों के लड़ाकू विमानों ने उसकी खोज के लिए उड़ान भरी। लातविया के समुद्र तट पर विमान क्रैश होने की सूचना के बाद लातविया, स्वीडन और लिथुआनिया से बचाव दल तुरंत दुर्घटना के इलाके में पहुंचे। ये सेसना विमान लातवियाई शहर वेंटस्पिल्स के पास समुद्र में गिर गया था। स्वीडन के खोज और बचाव अभियान के नेता लार्स एंटोनसन ने बताया कि ईंधन खत्म होने पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि कोई मानव अवशेष नहीं मिला है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *