सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 21 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किए इंतजाम : प्रमोद झाEast Delhi Skywalk: यमुनापार को मिलेगी पहली स्काईवॉक की सौगात, विकास को नई ऊंचाई दे रही रेखा सरकार : संजय गोयलDelhi Culture Committee: दिल्ली सरकार की कला, संस्कृति एवं भाषा समिति के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. गुरमीत सिंह सूरा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मिलेगी जिम्मेदारीEhsaas 2026 Scheme: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी ‘एहसास 2026’ योजना : संदीप कपूरNikhil Gupta Sentenced: पन्नू की हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को अमेरिका में 19 साल 7 महीने की जेलBelagavi Grandmother Murder: गृहलक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने 78 साल की दादी की जान ली, शव बोरे में भरकर डैम में फेंकाMalda BJP Leader Killed: मालदा में झगड़ा सुलझाने गए भाजपा नेता चंदन मंडल की पिटाई से मौत, पत्नी ने TMC पर लगाया आरोपGondia Air Hostess Murder: एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या में दोस्त की पत्नी गिरफ्तार, 13 लाख में दी थी सुपारी

‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ रैली में राहुल गांधी बोले, मोदी सरकार ने देश में नफरत फैलाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रामलीला मैदान में आयोजित ‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ रैली में राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीजेपी और आरएसएस के लोग देश को बांटते हैं और जान बूझकर लोगों में भय पैदा करते हैं। एयरपोर्ट, पोर्ट, सड़क, सेल फोन, तेल सब कुछ इन दोनों के हाथ मे जा रहा है। इस डर और नफरत का फायदा किसको मिल रहा है?’ राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी संसद के सत्रों में बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं देती। मीडिया के समर्थन के बिना पीएम मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। देश की पूरी सत्ता दो उद्योगपतियों के हाथ में है। सरकार सारा काम उद्योगपतियों के इशारे पर करती है। देश की हालत आपको दिख रही है। देश में क्या हो रहा है, वो आपसे छिपा नहीं है। जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से देश में नफरत और विरोध बढता जा रहा है। भारत में नफरत बढ़ रही है। डर बढ़ता जा रहा है. महंगाई, बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है. नफरत से लोग बंटते हैं। देश बंटता हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘क्या इस डर और नफरत का फायदा देश के गरीब को मिल रहा है? मोदी सरकार ने आज तक किसकों फायदा दिया है। मोदी ने नोटबंदी की. क्या इसका फायदा गरीबों को मिला। सिर्फ उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए गए. मगर किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए। हमारी UPA सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था। हमने नरेगा, भोजन का अधिकार और कर्ज माफी के जरिए ऐसा किया था। लेकिन बीजेपी की मौजूदा सरकार ने 23 करोड़ लोगों को फिर से गरीबी में धकेल दिया। जो काम कांग्रेस ने 10 सालों में पूरा किया। वो काम बीजेपी ने 8 सालों में खत्म कर दिया। आज भारत का नागरिक मुश्किल में है. GST ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया। आप पूछते हैं कि कांग्रेस ने आखिर किया किया। मैं बताता हूं कि 70 सालों में कांग्रेस ने ऐसी मंहगाई किसी को कभी नहीं दिखाई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *