सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘जाइंट किलर’ प्रणय से हारे लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग की जोड़ी जीती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लक्ष्य ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उन्होंने पहले गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया। ऐसा लगा कि लक्ष्य इस मैच को आसानी से जीत लेंगे, लेकिन प्रणय ने शानदार की।विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के एचएस प्रणय ने गुरुवार को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में हमवतन लक्ष्य सेन को पराजित किया। दिग्गजों को हराने के चलते जाइंट किलर के नाम से मशहूर हो चुके प्रणय ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले लक्ष्य को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं, महिला एकल में दिग्गज साइना नेहवाल को हार मिली। लक्ष्य और प्रणय के बीच एक घंटे और 15 मिनट तक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लक्ष्य ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उन्होंने पहले गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया।ऐसा लगा कि लक्ष्य इस मैच को आसानी से जीत लेंगे, लेकिन प्रणय ने शानदार की। पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ने सिंगापुर को टेरी ही और लोह कीन हेन को 18-21, 21-15, 21-16 से हरा दिया। क्वार्टरफाइनल में अर्जुन और कपिला की जोड़ी का मुकाबला इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतिवान की जोड़ी से होगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सफर जारी है। दोनों ने डेनमार्क के जेप्पा बे और लेस मोलहेदे की जोड़ी को 35 मिनट में 21-12 21-10 से परास्त कर दिया। सात्विक और चिराग अब क्वार्टरफाइन में जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी की जोड़ी से खेलेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *