सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

महबूबा मुफ्ती ने कहा बीजेपी देश का तिरंगा झंडा बदलकर लाएगी भगवा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के तीन साल पूरे होने के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी की सरकार पर हमला बोला है। मुफ्ती ने कहा कि वह एक दिन देश के संविधान और तिरंगे दोनों को ही बदल देंगे। ये पार्टी भारत को एक धार्मिक देश बना देगी। भाजपा के लोगों ने जम्मू-कश्मीर का झंडा छीन लिया। लेकिन हमने अपना झंडा वापस लेने का संकल्प लिया है। हम केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर की समस्या का हल निकालने के लिए मजबूर करेंगे। जिस तरह इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर का झंडा छीन लिया। उसी तरह ये एक दिन देश का तिरंगा भी बदल देंगे। हमने संकल्प लिया है कि हम अपना झंडा वापस ले लेंगे। इतना ही नहीं हम इन लोगों को जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान खोजने के लिए भी मजबूर करेंगे। आने वाले समय में बीजेपी देश के संविधान और धर्मनिरपेक्षता की नींव को नष्ट कर देगी। यह देश इसी संविधान और धर्मनिरपेक्षता पर टिका है। वे भारत को एक धार्मिक देश बनाएंगे। वो तिरंगा भी बदल देंगे, जिसे तुम गर्व से फहराती हो। इसके बजाय वे भगवा झंडा लहराएंगे। दूसरी दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीसरी बरसी पर खुशी जताई। मनोज सिन्हा का कहना है कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद राज्य में खुशहाली आई है और राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम हो, ई-गवर्नेंस हो या स्टार्टअप, जम्मू-कश्मीर ने प्रगति की है। पूरे देश में इस राज्य के बारे में सोच बदल गई है। सिर्फ 7 महीनों में जम्मू-कश्मीर में एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आ चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को संसद में एक बिल पेश कर अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर दिया था। जिसका जम्मू कश्मीर के नेताओं ने कड़ा विरोध किया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *