सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Wimbledon 2022: ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस को हरा जोकोविच सातवीं बार विम्बलडन चैंपियन बने

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार विम्बलडन ओपन अपने नाम कर लिया है। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले में टॉप सीड जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। पहले सेट में किर्गियोस ने शानदार सर्वस करते हुए जीत हासिल की। लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाए। जोकोविच ने दूसरे और तीसरे सेट को आसानी से अपने नाम किया। अंतिम सेट भी किर्गियोस ने जरूर टक्कर दी लेकिन यह काफी नहीं रहा। जोकोविच ने फाइनल में किर्गियोस से भिड़ने के बारे में कहा, ‘एक बात तो पक्की है, कि दोनों तरफ से भावनाओं की लहर चलने वाली है। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल है। वह बेहद उत्साहित हैं और उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ नहीं है। वह इतनी आज़ादी के साथ खेल रहे हैं, उनके शॉट्स में बहुत ताकत है। हम कुछ समय से आमने-सामने नहीं आए हैं। मैं उनके खिलाफ एक सेट भी नहीं जीता हूं। उम्मीद है इस बार नतीजे अलग होंगे। यह नोवाक जोकोविच का 7वां विंबलडन और 21 ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर ने अभी तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा 22 खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के पास था। इस साल की शुरुआत में तीनों खिलाड़ियों के नाम 20-20 खिताब थे। नडाल ने ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन जीता। विंबलडन में वह सेमीफाइनल से पहले पेट में चोट की वजह से बाहर हो गए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *