सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

अमरावती मर्डर का नया CCTV फुटेज आया सामने, घुटने के बल बैठ उमेश कोल्हे पर हमला करते नजर आए आरोपी

2 मिनट पढ़ें
अमरावती मर्डर का नया CCTV फुटेज आया सामने, घुटने के बल बैठ उमेश कोल्हे पर हमला करते नजर आए आरोपी

अमरावती मर्डर का नया CCTV फुटेज आया सामने, घुटने के बल बैठ उमेश कोल्हे पर हमला करते नजर आए आरोपी

अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड में नया CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी उमेश कोल्हे पर वार करते नजर आ रहे हैं इस वीडियो में आरोपी बाइक से आते हैं और फिर यू टर्न लेते हैं. इस वीडियो में केमिस्ट उमेश कोल्हे घुटने के बल बैठे हुए हैं सीसीटीवी उसी इलाके में मौजूद एक स्कूल का है लेकिन डार्कनेस की वजह से तस्वीरें बहुत ज्यादा साफ नजर नहीं आ रही।

हत्या के मामले के सभी सात आरोपियों को एनआईए ने हिरासत में ले लिया

बता दें कि केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले के सभी सात आरोपियों को एनआईए ने हिरासत में ले लिया है. इन आरोपियों को सोमवार को अमरावती की एक अदालत में पेश किया गया था, जिसने ट्रांजिट रिमांड प्रदान की थी आरोपियों को आठ जुलाई से पहले एनआईए की मुंबई की अदालत के समक्ष पेश किया जा सकता है पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने सोमवार को बताया था कि अमरावती पुलिस को नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के बीच तार जुड़े होने के बारे में पता चला था, लेकिन मामले के ‘‘अत्यंत संवेदनशील’’ होने के कारण पहले इसका खुलासा नहीं किया गया।

21 जून को तीन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से उमेश कोल्हे पर हमला किया था

उन्होंने कहा था कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पहले इसका खुलासा नहीं किया. एनआईए द्वारा हिरासत में लिए गए सात आरोपी मुदस्सर अहमद (22), शाहरुख पठान (25), अब्दुल तौफीक (24), शोएब खान (22), आतिब रशीद (22) और डॉ. यूसुफ खान बहादुर खान (44) और कथित मुख्य साजिशकर्ता शेख इरफान शेख रहिम हैं. पुलिस मामले में एक अन्य आरोपी शमीम अहमद की तलाश भी कर रही है गौरतलब है कि 21 जून को तीन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से उमेश कोल्हे पर हमला किया था उमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया था, जिन्होंने टीवी पर एक बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *