सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Video: भारतीय खिलाड़ी को परेशान करने वाले फैन से विराट कोहली ने की तीखी बहस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने से कभी पीछे नहीं हटते। कभी-कभी मैदान पर वे गेंदबाजों से भिड़ जाते हैं, तो मैदान के बाहर भी वे अपनी बेबाकी से परहेज नहीं करते। हाल ही में लिसेस्टरशायर के खिलाफ चल रहे वॉर्म-अप मैच में कोहली ने युवा खिलाड़ी कमलेश नागरकोटी को परेशान कर रहे फैंस की क्लास कर डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियों में विराट कोहली को युवा तेज गेंदबाज को परेशान करने वाले फैन को चुप कराते देखा जा सकता है। एक फैन लगातार नागरकोटी को फोटो खिंचवाने के लिए कह रहा था। 22 साल के भारतीय गेंदबाज टीम का हिस्सा नहीं हैं। वे नेट बॉलर के तौर पर इंग्लैंड में हैं। फैन का नागरकोटी से कहना था कि उसने मैच के लिए दफ्तर से छुट्टी ली है लिहाजा एक फोटो क्लिक करने का उसका हक बनता है। “मैं लगातार फोटो क्लिक करने के लिए कह रहा था। मैं यहां अपने ऑफिस से पूरे दिन की छुट्टी लेकर आया हूं इसलिए मैं सिर्फ एक फोटो खिंचवाने के लिए नागकोटी को बुला रहा था।” इस पर कोहली ने जवाब दिया, “वह यहां खेलने के लिए आया है न कि फोटो खिंचवाने के लिए।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *