सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Archery World Cup 2022: भारतीय महिला टीम फाइनल में, मेडल किया पक्का

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आर्चरी वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन राउंड में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला तीरंदाजों ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना पक्की कर ली है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम पेरिस में चल रहे वर्ल्ड कप स्टेज 3 के फाइनल में पहुंच गई है। दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने सेमीफाइनल में तुर्की की गुलनाज कोस्कुन, एजागी बसारन और यास्मिन आंगोज की टीम को 5-3 से हराया। एक दिन पहले क्वालीफिकेशन दौर में सभी महिला तीरंदाज टॉप 30 से बाहर रही थीं, जिससे उन्हें 13वीं वरीयता मिली थी। भारतीय महिला रिकर्व तिकड़ी ने सबसे पहले चौथी वरीय यूक्रेन को 5-1 (57-53 57-54 55-55) से हराकर बाहर किया। फिर क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ उन्होंने महज चार अंक गंवाये और अपने प्रतिद्वंद्वियों को 6-0 (59-51 59-51 58-50) से मात दी। सेमीफाइनल में हालांकि उनकी शुरूआत धीमी रही लेकिन भारत ने आठवीं वरीय तुर्की की गुलनाज कोस्कुन, एज्गी बसारण और यासमिन अनागोज की तिकड़ी को 5-3 (56-51 57-56 54-55 55-55) से पराजित कर दिया। भाग्य ने भी भारतीय महिला टीम का साथ दिया कि उन्हें शीर्ष वरीय कोरियाई टीम से नहीं भिड़ना पड़ा क्योंकि उसे आठवीं वरीय तुर्की ने क्वार्टरफाइनल में हराकर उलटफेर किया था।

भारत की पुरुष टीम पहले राउंड में ही हारी

पुरुष टीम इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी। अनुभवी तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार और प्रवीण जाधव की आठवीं वरीयता प्राप्त तिकड़ी पहले राउंड में ही स्विट्जरलैंड से हार गई। स्विट्जरलैंड ने यह मुकाबला 5-4 से जीता।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *