सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs PAK Asia Cup Hockey 2022: पाकिस्तान ने आखिरी मिनट में गोल कर भारत की जीत पर लगाया ब्रेक, ड्रॉ हुआ मुकाबला

2 मिनट पढ़ें

एशियाई चैम्पियन टीम इंडिया ने आखिरी मिनट में गोल गंवाकर एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में पूल ए के पहले मैच में पाकिस्तान से 1-1 से ड्रॉ खेला। नौवें मिनट में भारत ने कार्ति सेल्वम के गोल की मदद से बढत बना ली थी और लगभग पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। लेकिन पाकिस्तान के लिये अब्दुल राणा ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर का गोल दाग स्कोर बराबरी पर ला दिया। अब भारत का सामना आज जापान से होगा। पाकिस्तान को तीसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह गोल नहीं कर सके। कुछ सेकंड बाद भारत ने भी जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन नीलम संजीप सेस के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर अकमल हुसैन ने बचा लिया।

पूरे मुकाबले में टीम इंडिया का रहा दबदबा India vs Pakistan, Asian Cup 2022 Hockey Match: When And Where To Watch IND  vs PAK Live Telecast, Live Streaming

भारत ने पाकिस्तानी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाये रखा और पहले क्वार्टर में दो और पेनल्टी कॉर्नर बनाये। कार्ति ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल नौवें मिनट में किया। इस बीच पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में पाकिस्तानी गोलकीपर हुसैन ने शानदार बचाव करके पवन राजभर को गोल नहीं करने दिया। भारत को 21वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर भी बेकार गया। हाफटाइम से दो मिनट पहले पाकिस्तान को बराबरी का गोल करने का मौका मिला लेकिन एक बार फिर उसका पेनल्टी कॉर्नर बर्बाद हुआ। आखिरी मिनट में भारत को गोल का मौका मिला था, मगर सिमरजीत चूक गए और इस तरह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *