सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 28 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Free Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताAbhishek Sharma Records: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 38 गेंदों में 113 रन ठोककर टी20 में बनाए कई रिकॉर्डGaighata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंगAmritsar Murder: AAP सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल; चार आरोपियों की तलाशTheni Jailbreak: तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, बीमारी का नाटक कर गार्डों पर किया हमला; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनHimanshu Bhau Gang: दिल्ली में गैंग से जुड़े 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी, दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

2 मिनट पढ़ें
भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

 

भोजपुरी में भी अब चौपाल नाम से एक नए ओटीटी की शुरुआत हो रही है। इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। नए ओटीटी की शुरुआत पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ से हुई है। इस अवसर पर सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा, एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये, लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है। नए ओटीटी के लॉन्च के साथ इस पर रिलीज हुई वेब सीरीज में से पवन सिंह के ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, शहर अफ़सा, अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *