सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, CSK vs MI: धोनी ने मुंबई को धो डाला, लगातार 7वां मैच हारी मुंबई इंडियंस

3 मिनट पढ़ें

आईपीएल 2022 के आज के मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाते हुए नाबाद 28 रन ठोककर चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट से जीत दिला दी। उधर मुंबई इंडियंस अपना लगाातर सातवां मैच हार गई। चेन्नई सुपरकिंग्स की ये आईपीएल में दूसरी जीत है और अब उनके चार अंक हो गए हैं। हालांकि इसके बाद भी प्वाइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ा है। सीएसके की टीम अभी भी नंबर नौ पर है। वहीं मुंबई इंडियंस का अभी तक खाता नहीं खुला है और टीम अभी भी दसवें नंबर पर संघर्ष कर रही है।

मुंबई इंडियंस की ख़राब शुरुआत Mukesh Chaudhary- India TV Hindi

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में मुकेश चौधरी की धारदार गेंदबाज़ी के आगे मुंबई के रोहित शर्मा, ईशान किशन फेल साबित हुए और बिना खाता खोले हुए आउट हो गए. उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी आते ही चलते बने. हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 32, डेब्यू करने वाले ऋतिक ने 25 रन बनाए. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे कायरन पोलार्ड ने शुरुआत में कुछ रंग दिखाए, लेकिन 14 रन बनाकर ही आउट हो गए. मुंबई के लिए कमाल 19 साल के तिलक वर्मा ने किया, जिन्होंने शानदार फिफ्टी जड़ी और अपनी टीम को 150 के स्कोर के पार पहुंचाया. तिलक वर्मा ने 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के जड़े.

धोनी ने मुंबई इंडियंस की टीम को धो डाला

IPL 2022 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े विंटेज एमएस धोनी, देखें आखिरी चार गेंदों पर कैसे छीनी जीत- Video

लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच उस समय बहुत रोमांचक हो गया जब आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में गेंद जयदेव उनादकट के हाथों में थी और सामने थे ड्वेन प्रिटोरियस। प्रिटोरियस पहली गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर धोनी ने सीधे छक्का मार दिया। अब तीन गेंदों पर 10 रन रह गए। चौथी गेंद पर धोनी ने चौका मार दिया। पांचवीं गेंद पर धोनी ने दो रन लिए। धोनी ने आखिरी गेंद पर विजयी चौका मारकर मैच समाप्त कर दिया। प्रिटोरियस ने 14 गेंदों पर 22 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। रॉबिन उथप्पा ने 30 रन और अम्बाती रायुडू ने 35 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाये। शिवम् दुबे ने 13 और मिशेल सेंटनर ने 11 रन बनाये। चेन्नई के सात मैचों में दूसरी जीत के बाद चार अंक हो गए हैं लेकिन वह अभी भी नौंवें स्थान पर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *