सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IPL 2022, RR vs GT: गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से दी मात, प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुंची गुजरात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 23वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। जहां शानदार बल्लेबाजी और दुमदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से हराया। टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ ही गुजरात की टीम ने अंक तालिका में 5वें नंबर से छलांग लगाते हुए टाप पोजिशन हासिल किया।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पारी गुजरात टाइटन्स- India TV Hindi

गुजरात के लिए शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने आए मैथ्य वेड ने अपना विकेट जल्दी गंवा दिया और वो 12 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। विजय शंकर ने भी अपना विकेट आसानी से गंवाते हुए सिर्फ 2 रन बनाए और कुलदीप सेन की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों लपके गए। शुभमन गिल के बल्ले से भी इस मैच में रन नहीं निकले और वो 13 रन के स्कोर पर रियान पराग की गेंद पर आउट हुए व गिल का कैच हेटमायर ने पकड़ा। अभिनव मनोहर को चहल ने आउट किया और उनका कैच आर अश्विन ने पकड़ा। मनोहर ने 28 गेंदों पर 2 छक्के व 4 चौकों के दम पर 43 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों पर 4 छक्के व 8 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। वहीं डेविड मिलर ने 14 गेंदों पर एक छक्का व 5 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से चहल, पराग व सेन को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

जोस बटलर की 54 रन की पारी

गुजरात टाइटन्स- India TV Hindi
गुजरात द्वारा दिए गए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाए। वहीं, उनके साथ देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर थे। दूसरे ओवर में गेंदबाज यश ने राजस्थान टीम को एक जोरदार झटका दिया, जिसमें गुजरात की तरफ से डेब्यू कर रहे गेंदबाज यश दयाल ने देवदत्त पडिक्कल (0) को पवेलियन भेज दिया। राजस्थान ने देवदत्त पडिकल और रविचंद्रन अश्विन को 56 के स्कोर तक गंवा दिया। लेकिन दूसरे छोर से जोस बटलर रन ठोकने में लगे हुए थे। बटलर 24 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर टीम के 65 के स्कोर पर बोल्ड हुए। बटलर को लौकी फर्ग्युसन ने बोल्ड किया। कप्तान संजू सैमसन 11 गेंदों में 11 रन और रैसी वान डेर डुसेन छह रन बनाकर आउट हुए। शिमरॉन हेटमायर ने एक छोर से कड़े प्रहार करते हुए 17 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये लेकिन मोहम्मद शमी ने हेत्माएर का विकेट लेकर गुजरात की जीत का रास्ता साफ़ कर दिया। फर्ग्युसन ने रियान पराग का विकेट निकालकर राजस्थान के संघर्ष पर विराम लगा दिया। पराग ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाये। राजस्थान का सातवां विकेट 138 के स्कोर पर गिरा। जिमी नीशाम का विकेट 147 पर गिरा। इस राजस्थान ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 155 रन बनाये। 87 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने वाले गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या “मैन ऑफ़ द मैच” बने।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *