सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, PBKS vs CSK : CSK की लगातार तीसरी हार, पंजाब ने 54 रनों से जीता मैच

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का ग्यारहवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के 54 रनों से मात दी। मौजूदा आईपीएल चैंपियन चेन्नई की इस सीजन में ये लगातार तीसरी हार है तो वही पंजाब की तीन मैचों में ये दूसरी जीत है। चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनकी टीम पर भारी पड़ा। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मयंक अग्रवाल 4 और राजपक्षे 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंजाब को दूसरे ओवर में ही 14 रन पर दो झटके लगे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 100 रनों के पार कराया। अपनी इस पारी में लिविंगस्टोन ने 5 चौकों और 5 छक्के जेड। इसके अलावा धवन ने 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। धवन और लिविंगस्टोन के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों के विकेट गिरने के बाद पंजाब ताश के पत्तों की तरह ढह गई। चन्नई के लिए क्रिस जॉर्डन और प्रिटोरियस ने 2-2 विकेट चटकाए।

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब ने 54 रनों से चटाई धूल

चेन्नई की लचर बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। खराब फॉर्म में चल रहे रितुराज गायकवाड़ इस मैच में भी सिर्फ 1 रन बना आउट हुए। इसके बाद उथप्पा भी 13 के निजी स्कोर पवेलियन लौट गए। अनुभवी खिलाड़ी रायुडू-मोइन अली जैसे खिलाड़ी भी सीएसके की पारी को नहीं संभाल पाए। अंबाती रायुडू ने जहां 13 रन बनाए, वहीं मोइन अली और रविंद्र जडेजा तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि गिरते विकेटों के बीच चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने 57 रनों की पारी खेली। जब तक दूबे धोनी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब तक सीएसके फैंस को जीत की उम्मीद थी, मगर शिवम दुबे के आउट होते ही चेन्नई को घुटने टेकते समय नहीं लगा। इस तरह चन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 18 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई। पंजाब के गेंदबाज राहुल चाहर को तीन और वैभव अरोड़ा व लिविंगस्टोन को 2-2 विकेट मिले। पंजाब के लिए 60 रनों की तूफानी पारी खेलने के साथ दो विकेट झटकने वाले ऑलराउंड लिविंग स्टोन “मैन ऑफ द मैच” बने।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *