सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवानाSiwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान में पटाखों से भरे मकान में भीषण धमाके, 4 लोगों की मौत की पुष्टि; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ाMCD Salary Hike: जन स्वास्थ्य कर्मचारियों के समान वेतन पर नजर, दिवाली से पहले नई बढ़ोतरी की पुष्टि बाकी

कानूनी पचड़े में फंसा कंगना रनौत का शो Lock Upp, कोर्ट ने लगाई रोक

2 मिनट पढ़ें

कानूनी पचड़े में फंसा कंगना रनौत का शो Lock Upp, कोर्ट ने लगाई रोक

कंगना रनौत रियलिटी शो ‘लॉकअप’ से डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। शो की स्ट्रीमिंग से पहले इसकी खूब चर्चा है। कंटेस्टेंट से लेकर कंगना की होस्टिंग हर कोई देखना चाहता है। शो के प्रीमियर से पहले हैदराबाद के एक कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। अब यह कानूनी पचड़ों में फंसता दिख रहा है जिसके बाद प्रोमो में भी बदलाव किया गया है। अब प्रोमो में तारीख की जगह Coming Soon लिखा आ रहा है।

एकता कपूर के शो पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप है

एकता कपूर के शो पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप है जिसे लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। याचिकाकर्ता सनोबर बेग ने कॉपीराइट का मामला दर्ज कराया था। उनका कहना है कि ‘द जेल’ नाम से यह कॉन्सेप्ट उनका था। उन्होंने एंडेमोल शाइन इंडिया के अभिषेक रेगे के साथ इसे साझा किया था और अब उन्होंने उन्हें धोखा दिया है। हैदराबाद सिविल कोर्ट ने ‘लॉकअप’ को किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने ‘लॉकअप’ के ट्रेलर का वीडियो क्लिप रिकॉर्ड में ले लिया है और निष्कर्ष निकाला कि यह एक जैसा लग रहा है। कोर्ट ने तत्काल नोटिस के साथ आदेश दिया कि फिलहाल इसे कहीं भी स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

 

याचिकाकर्चा का दावा

सनोबर बेग ने शो को कॉपीराइट अधिनियम के तहत पंजीकृत किया था। इसे फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के साथ पंजीकृत किया गया था। इस बारे में सनोबर ने कहा, ‘मैं यह सब पैसे या लोकप्रियता के लिए नहीं कर रहा हूं। मेरी पूरी टीम ने – राइटर, स्क्रिप्टराइट, डायरेक्टर- इस पर पिछले आठ महीने तक काम किया।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘यह स्वीकार नहीं है कि कोई आपकी इजाजत के बगैर आपके आइडिया को चुरा ले।‘

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *