सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

India vs West Indies, 2nd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने लगातार दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराया

3 मिनट पढ़ें
India vs West Indies, 2nd ODI

India vs West Indies, 2nd ODI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराया। लगातार दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया, क्योंकि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भी टीम इंडिया ने ही जीता था।

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की दमदार साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। लेकिन ये जोड़ी फ्लॉप साबित हुई। रोहित आठ गेंदों में पांच रन बना आउट हुए। जबकि पंत 34 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18 रन बना पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 30 गेंदों में 18 रन बना चलते बने। 43 रनों पर ही तीन विकेट गवां देने के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने भारत की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। राहुल 48 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगा 49 रन बना रनआउट हुए। वहीं सूर्यकुमार ने 83 गेंदों में पांच चौकों के साथ 64 रन की पारी खेली। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 41 गेंदों में 24 और दीपक हूडा 25 गेंदों में दो चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 237 रन बनाए।

शुरआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

भारत से मिले 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम शुरआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। विंडीज टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा। सिर्फ 76 रन पर ही वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लगातार गिरते विकेटों के बीच सामराह ब्रूक्स ने 44 और अकील हुसैन ने 34 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम की हार को टाल नहीं सके। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा विंडीज का कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजो के आगे ज्यादा देर नहीं टिके सके। वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 193 रन बना सकी और उसे 44 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज भी गंवा दी। अब इस वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगाा।

India vs West Indies 2nd ODI cricket news,articles,reports,INDIA vs WI,West Indies in India,India vs West Indies, India vs West Indies Live Score, Cricket Score, Live Cricket Score, Ind vs WI, Ind vs WI live streaming, Today match Score, hotstar, Star Sports, Live Score, India vs West Indies playing 11, India vs West Indies, India vs West Indies Live Score, India vs West Indies 2nd ODI 2022 Live, Ind vs Wi 2nd ODI, India national cricket team, Ind vs Wi Live Score, Live Score, Live Cricket Score, India won by 44 runsPLAYER OF THE MATCH Prasidh Krishna, KL Rahul, Virat Kohli, Suryakumar Yadav

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *