सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य साजिशकर्ता अबु बकर हिरासत में, UAE से लाया गया भारत

2 मिनट पढ़ें
1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य साजिशकर्ता अबु बकर हिरासत में, UAE से लाया गया भारत

1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य साजिशकर्ता अबु बकर हिरासत में, UAE से लाया गया भारत

Advertisement

1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य साजिशकर्ता अबु बकर हिरासत में, UAE से लाया गया भारत

अबु बकर को UAE से हिरासत में लिया गया हैअबु बकर को जांच एजेंसियां भारत लेकर आई हैं29 साल से जांच एजेंसियों के रडार पर चल रहा था
भारतीय जांच एजेंसियों ने 12 मार्च 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अब्दुल गफ्फार शेख उर्फ अबु बकर उर्फ अबु बक्र को यूनाइटेड अरब अमीरात से हिरासत में ले लिया है। अबु बकर की गिरफ्तारी लंबे अरसे बाद हुई है और वो लगातार 29 साल से भारतीय जांच एजेंसियों की राडार से फरार चल रहा था।

सिपहसालार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था

1997 में दाऊद इब्राहिम कासकर की डी कंपनी के इस कोर टीम के सिपहसालार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। 12 मार्च 1993 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से लेकर ऑयर इंडिया बिल्डिंग,वर्ली सेंच्युरी मिल के पास, पासपोर्ट ऑफिस के पास, काथा बाजार के पास, सी रोक होटल के पास, एयरपोर्ट के पास कुल मिलाकर 12 जगह सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे जिसमें 257 लोगो की मौत हुई थी और 715 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। इस धमाके में डी कंपनी के साथ पकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा रोल था।

Advertisement

डी कंपनी ने बम धमाके बाबरी मस्जिद गिराने के बाद उठे दंगो के बदलो के रूप में लिया

डी कंपनी ने बम धमाके बाबरी मस्जिद गिराने के बाद उठे दंगो का बदला लेने के लिए करवाए थे। यूएई में पकड़े गए अबु बकर का रोल इस केस में एक और फरार आरोपी मोहम्मद डोसा के साथ मिलकर आरडीएक्स की पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मुंबई से सटे समुंद्री इलाकों में लेंडिंग करवाना और बम धमाके की साजिश में हिस्सा लेना था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *