सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेटेड

2 मिनट पढ़ें
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेटेड

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेटेड

Advertisement

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेटेड

 

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अब उन्हें लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित किया गया हैं। यहां पर उल्लेखनीय है कि जब तेंदुलकर को इस पुरस्कार के लिए 2011 में नामित किया गया था तब इसके बाद नीरज ने खेलों पर ध्यान देना शुरू किया था।

Advertisement

नीरज चोपड़ा को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित छह खिलाड़ियों में चुना

नीरज चोपड़ा को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित छह खिलाड़ियों में चुना गया है। लॉरियस को खेल जगत का प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इसके लिए नामित होने पर नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए आभार जताया है। इस पर जिले के खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई है। नीरज चोपड़ा तीसरे भारतीय हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इससे पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी नामित किया जा चुका है।

1300 से अधिक के पैनल ने इस साल के इस पुरस्कार के लिए सात श्रेणियों में खिलाड़ियों और टीमों को शॉर्ट लिस्ट किया

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 2011 में जब इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था तब नीरज चोपड़ा ने फिटनेस के लिए स्टेडियम जाना शुरू किया था। उनके चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 2011 में क्रिकेट में वर्ल्ड कप आने के बाद नीरज को भी खेलों में लाने का विचार किया था। उसे खेलने के लिए स्टेडियम ले जाने लगे थे। गौरतलब है कि दुनिया के प्रमुख खेल पत्रकारों और प्रसारकों में 1300 से अधिक के पैनल ने इस साल के इस पुरस्कार के लिए सात श्रेणियों में खिलाड़ियों और टीमों को शॉर्ट लिस्ट किया है। अप्रेल में विजेताओं के नाम की घोषणा दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स जूरी वोटों के आधार पर करेगी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *