सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इस बार गणतंत्र दिवस पर पांच देश के राष्ट्रपति होंगे अतिथि !

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गणतंत्र दिवस 2022 पर मुख्य अतिथि के रूप में 5 मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों को आमंत्रित करने की संभावना है।  बता दें मध्य एशिया से तत्कालीन कजाख राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने 2009 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया था। बताया जा रहा है कि मध्य एशियाई क्षेत्र में चीन की घुसपैठ और अफगान थियेटर से कट्टरपंथ के खतरे के बीच अपनी यूरेशियन पहुंच का विस्तार करने के प्रयासों के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पांच मध्य एशियाई नेताओं को आमंत्रित करने की योजना बनाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी पक्ष कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के पांच नेताओं की प्रस्तावित यात्रा के विवरण पर काम कर रहे हैं। यात्रा के दौरान विकास साझेदारी के अलावा, निवेश, सुरक्षा साझेदारी और ईरान के चाबहार बंदरगाह के माध्यम से मध्य एशिया तक कनेक्टिविटी एजेंडा पर चर्चा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले बीते दिनों बताया गया था कि 18-19 दिसंबर को भारत और मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक होगी. शुरुआती दिनों के दौरान भारत में भव्य गणतंत्र दिवस परेड के लिए एक निश्चित स्थान नहीं था।

गणतंत्र परेड लाल किले, रामलीला मैदान, किंग्सवे और इरविन स्टेडियम जैसे विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाती थी। 1955 में परेड स्थल तय किया गया और इसे राजपथ पर आयोजित किया जाने लगा। साथ ही गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि की उपस्थिति रही है। भारत ने अभी तक कई पड़ोसी देशों और राष्ट्रों से राजनीतिक नेताओं को परेड के लिए आमंत्रित किया है।

Advertisement

पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे। बोलसोनारो आठ मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान भारत और ब्राजील के 15 समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। 1996 और 2004 में भी ब्राजील के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *