Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Business Bill: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल से कारोबारियों को कारोबार...

Delhi Business Bill: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल से कारोबारियों को कारोबार करने

0
10

Delhi Business Bill: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल से कारोबारियों को कारोबार करने में आसानी होगी और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा : श्री दत्त शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026 को मंजूरी दी है जिससे कारोबारियों को विभिन्न स्वीकृतियों के लिए सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल मिलेगा। अब इसे स्वीकृति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। इस विषय पर बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता, घोंडा से पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि इस बिल के आने से दिल्ली में कारोबार करने में होने वाली परेशानी दूर होगी और कारोबार से जुड़ी विभिन्न स्वीकृति, पंजीकरण, लाइसेंस, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) सहित अन्य औपचारिकताओं के लिए कारोबारियों को अलग अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल से कारोबारियों को बहुत सी सुविधाओं का लाभ मिलेगा और इससे नए कारोबारियों को भी कारोबार करने में आसानी होगी और उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा। श्री शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित कानून में डीम्ड अप्रूवल की व्यवस्था होगी जिसके तहत यदि कोई सक्षम प्राधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर किसी आवेदन पर निर्णय नहीं लेता है तो संबंधित स्वीकृति, पंजीकरण या एनओसी स्वतः स्वीकृत मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि भवन योजना स्वीकृति, प्रदूषण संबंधी अनुमति तथा लो टेंशन बिजली कनेक्शन जैसी प्रक्रियाएं स्वयं घोषणा के आधार पर पूरी की जा सकेंगी। श्री शर्मा ने बताया कि इस बिल का उद्देश्य सरकार और उद्यमों के संबंधों को नियंत्रण और संदेह की व्यवस्था से निकालकर विश्वास और सुविधा पर आधारित बनाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार कर रही है जिसमें कारोबारियों और उद्यमियों को न तो अलग अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही एक ही दस्तावेज को बार बार जमा करने की आवश्यकता होगी। श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार हर वर्ग, हर समुदाय के विकास के लिए हर संभव कार्य कर रही है, हर संभव योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से कारोबारियों को निश्चित ही बहुत फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here