सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Murder Case: संपत्ति के लालच में पत्नी की हत्या, दिल्ली पुलिस ने मथुरा से आरोपी पति को दबोचा

4 मिनट पढ़ें
Delhi Murder Case, Jagatpuri Murder, Shahdara Police, Delhi Crime, Property Dispute

Delhi Murder Case: संपत्ति के लालच में पत्नी की हत्या, दिल्ली पुलिस ने मथुरा से आरोपी पति को दबोचा

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में संपत्ति विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपी पति को उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.75 लाख रुपये नकद और वारदात के बाद फरार होने में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ज्वाइंट सीपी अजीत सिंगला ने बताया कि 30 जुलाई को जगतपुरी थाना क्षेत्र से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल करने वाले गौरव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता ने उसकी मां कोमल सिंह की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के ड्राइंग रूम में महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटनास्थल से खून से सनी एक कैंची भी बरामद हुई, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है। पुलिस ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन सुबह बेटे गौरव और बेटी गौरिका के घर से निकलने के बाद पति-पत्नी के बीच जगतपुरी स्थित संपत्ति के रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद हुआ था। शाम तक जब महिला का फोन नहीं उठा तो बेटा रात करीब 9:15 बजे घर पहुंचा। घर के अंदर मां को मृत अवस्था में देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के निर्देशन में एसीपी विवेक विहार, जगतपुरी थाना पुलिस और शाहदरा स्पेशल स्टाफ की लगभग 10 टीमों का गठन किया गया। जांच टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी निगरानी की और आरोपी की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों के घर से निकलने के बाद घर में केवल पति और पत्नी मौजूद थे। फुटेज में महिला की चीख सुनाई देने के बाद आरोपी को एक बैग में हथियार छिपाकर घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद अपने बैंक खातों से लगभग सात लाख रुपये निकाल चुका था और फरार होने की तैयारी कर रहा था।

तकनीकी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी की लोकेशन दिल्ली से लेकर गोरखपुर तक ट्रैक की। जांच में पता चला कि आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहा था, लेकिन बाद में उसने अपना रास्ता बदल लिया और मथुरा पहुंच गया। पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए मथुरा रेलवे स्टेशन के पास उसे धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी कमल सिंह ने स्वीकार किया कि उसने लंबे समय से चल रहे प्रॉपर्टी विवाद के कारण अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले से हत्या के लिए हथियार खरीदा था और वारदात के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह परिवार की संपत्तियों पर कब्जा करना चाहता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12.75 लाख रुपये नकद और फरारी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के अनुसार वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के चलते आरोपी को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध किए जा सकें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *