सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के शुभंकर ‘मयूर’ का भव्य अनावरण

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के शुभंकर ‘मयूर’ का भव्य अनावरण

नई दिल्ली,(रविंद्र कुमार): भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में दिल्ली ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का भव्य अनावरण दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद द्वारा किया गया। साथ ही यह भारत की खेल संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के निर्माण के संकल्प का प्रतीक बन गया। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि राजधानी को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की स्थायी मेजबान और देश की वास्तविक ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप k2026 के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया। इस अवसर पर शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद, कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष विवेक कोहली, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक नितिन जिंदल, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगा। इसमें 25 कॉमनवेल्थ देशों के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खेल जगत की निगाहें दिल्ली पर रहेंगी और भारत को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता भारत की खेल प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगी तथा दिल्ली अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की पसंदीदा मेजबान बनकर उभरेगी। शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि ‘मयूर’ केवल चैंपियनशिप का शुभंकर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प, खेल भावना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह केवल शुभंकर का अनावरण नहीं, बल्कि दिल्ली के खेल भविष्य की नई सोच और नई दिशा का उद्घाटन है। आशीष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी को भविष्य के कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए तैयार कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है जहां हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आधुनिक खेल अवसंरचना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग, खेल विज्ञान और उन्नत प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वह विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *