सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Ruwa Shah PDP: गिलानी की पोती रुवा शाह की पीडीपी में एंट्री के संकेत, महबूबा मुफ्ती बोलीं- मेरी बेटी जैसी, दरवाजे खुले

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ruwa Shah PDP: गिलानी की पोती रुवा शाह की पीडीपी में एंट्री के संकेत, महबूबा मुफ्ती बोलीं- मेरी बेटी जैसी, दरवाजे खुले

जम्मू-कश्मीर के सियासी गलियारों में इन दिनों एक नई चर्चा जोर पकड़ रही है। दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पोती रुवा शाह के पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) का दामन थामने के संकेत सामने आए हैं। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रुवा को अपनी बेटी के समान बताते हुए कहा है कि पीडीपी के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे।

इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने राज्य के शिक्षित नौजवानों से भी पार्टी में शामिल होकर मुख्यधारा की राजनीति में भागीदारी करने की अपील की है। उनके इस बयान के बाद रुवा शाह के राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं और अलग-अलग राजनीतिक दलों ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एडवोकेट शौकत अहमद मीर ने इस संभावित कदम का स्वागत किया। उनका कहना था कि अगर किसी अलगाववादी नेता के परिवार का सदस्य मुख्यधारा से जुड़ता है तो यह सकारात्मक बात है। मीर ने यह भी कहा कि अगर यह सोच पहले विकसित हुई होती तो घाटी को इतना खून-खराबा नहीं देखना पड़ता, हालांकि आगे क्या होता है, यह समय ही बताएगा।

Advertisement

दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस मुद्दे पर पीडीपी को घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे अरसे से यह कहती रही है कि पीडीपी और हुर्रियत की विचारधारा एक जैसी है, और पीडीपी को हुर्रियत की ‘बी टीम’ करार दिया। कांग्रेस की नेता शमीमा रैना ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी महिला का राजनीति में प्रवेश स्वागतयोग्य है, लेकिन यह परखना भी जरूरी है कि वह किस विचारधारा को लेकर आ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि रुवा शाह के पिता और गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह उर्फ फंटूश को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2018 में टेरर फंडिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए अक्टूबर 2022 में दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *