सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

Narendra Modi policies: देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों उनके वादों,और उनकी कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा है : रोमेश चंद गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Narendra Modi policies: देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों उनके वादों,और उनकी कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा है : रोमेश चंद गुप्ता

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : पश्चिम बंगाल समेत असम में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। पुडुचेरी में भी फिर एक बार भाजपा सरकार पर मुहर लगी है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला महामंत्री रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा को मिली बंपर जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के नेताओं व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की दिन रात की कड़ी मेहनत का नतीजा है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि भाजपा को भरपूर वोट देते हुए बहुमत देने के लिए मैं जनता का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शानदार जीत की बहुत बहुत बधाई देता हूं। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस बात को सुनिश्चित करेगी कि जिस भरोसे से और जिस उम्मीद से जनता ने भाजपा को चुना है, भाजपा जनता के उस भरोसे और जनता की उन सभी उम्मीदों को पूरा करेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि जनता के द्वारा दी गई इतनी जबरदस्त जीत से भाजपा बहुत ही प्रेरित है और मैं भाजपा की तरफ से जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि अपने शासन में भाजपा राज्यों के संपूर्ण विकास के लिए और जनता की बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रयासरत रहेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसी भी राज्य की जनता को निराश होने का एक मौका भी नहीं देगी और भाजपा इतने शानदार कार्य करेगी कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को इससे भी बड़ी जीत दिलाएगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश की जनता को भाजपा पर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर, उनकी नीतियों पर, उनके वादों पर, उनकी कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा है तभी जनता अपने राज्य के चुनाव में भाजपा को दिल खोलकर वोट देते हुए अपने राज्य में भाजपा की सरकार को सुनिश्चित कर रही है ताकि उनके राज्य में भी सुशासन हो, प्रगति हो, विकास कार्य हो। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि आज भारत देश भाजपा के शासन में, नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दिन प्रतिदिन सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पूरे विश्व विकसित भारत की ओर बहुत सम्मान से देख रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *