Home आमने सामने Election results India: चुनावों परिणामों नें साबित किया देश की जनता को...

Election results India: चुनावों परिणामों नें साबित किया देश की जनता को पूरा भरोसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और : मुकेश बंसल

0
24

Election results India:चुनावों परिणामों नें साबित किया देश की जनता को पूरा भरोसा
है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और : मुकेश बंसल

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,पश्चिम बंगाल से लेकर असम राज्य तक के चुनाव नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। पुडुचेरी में भी एनडीए ने बाजी मारी है। भाजपा की इसी बंपर जीत पर बात करते हुए शाहदरा उत्तरी क्षेत्र वार्ड समिति के डिप्टी चेयरमैन कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात की गई जबरदस्त मेहनत को जाता है। मुकेश बंसल ने कहा कि भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में हर कार्यकर्ता ने अपना पूर्ण योगदान दिया है। मुकेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम में जी तोड़ मेहनत की , विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, भाजपा नेताओं ने बिना थके दिन रात पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया, पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक एक घर में जा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की और आज यह उसी का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को चुनावी जीत के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं व जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं जो उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर विश्वास दिखाते हुए भाजपा और नरेंद्र मोदी को उनकी सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मुकेश बंसल ने कहा कि मैं जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से और जिस भरोसे से जनता ने भाजपा को शानदार जीत दिलाई है भाजपा जनता की उन सभी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद और विश्वसनीय नेतृत्व में भाजपा जनता के लिए एक से बढ़कर एक विकास कार्य करेगी और सभी का पूर्ण विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here