सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Russia Death Case: हरियाणा के युवक देव का रूस में निधन, 20 दिन बाद ताबूत में लौटा शव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Russia Death Case: हरियाणा के युवक देव का रूस में निधन, 20 दिन बाद ताबूत में लौटा शव

करनाल: हरियाणा के करनाल स्थित बसंत विहार के 22 वर्षीय युवक देव की रूस में मौत हो गई, जिससे परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश गए देव का शव करीब 20 दिन बाद ताबूत में घर लौटा, जिसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार किया।

देव महज 20 दिन पहले अपने सपनों और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद लेकर रूस गया था, लेकिन वहां उसकी अचानक मौत हो गई। घर लौटते ही उसका शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, देव के पिता ने बेटे को विदेश भेजने के लिए करीब 6 लाख रुपये का कर्ज लिया था। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, लेकिन पिता ने उम्मीद के सहारे बेटे को बाहर भेजने का फैसला किया था। देव भी परिवार की हालत बदलने का सपना लेकर गया था।

देव ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की थी और इलाके में उसे शांत और मेहनती स्वभाव का लड़का माना जाता था। पड़ोसियों के अनुसार वह हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहता था और परिवार की मदद करना चाहता था।

Advertisement

करीब दो सप्ताह की औपचारिक प्रक्रिया के बाद सरकार की मदद से शव भारत लाया गया। परिजनों ने प्रशासन का आभार जताते हुए अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

अब परिवार और स्थानीय लोग युवाओं से अपील कर रहे हैं कि विदेश जाने का फैसला जल्दबाजी में न लें और पूरी जानकारी व सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, क्योंकि कई बार एक गलत निर्णय जीवनभर का दर्द बन सकता है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *