Home दिल्ली-एनसीआर Pitra Moksha Bhagwat Katha Delhi: पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत और श्रीमद्देवीभागवत कथा यज्ञ...

Pitra Moksha Bhagwat Katha Delhi: पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत और श्रीमद्देवीभागवत कथा यज्ञ सम्पन्न

0
28

Pitra Moksha Bhagwat Katha Delhi: पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत और श्रीमद्देवीभागवत कथा यज्ञ सम्पन्न

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पालम क्षेत्र के इंद्रा पार्क स्थित माँ भगवती नंदादेवी मंदिर परिसर में सप्तदिवसीय सर्व पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत पुराण एवं श्रीमद्देवी भागवत पुराण कथा आयोजित की गई। सुप्रसिद्ध भागवत्कार आचार्य नत्थीलाल सेमवाल शास्त्री और ज्योतिर्विद पं.बद्रीदत्त सेमवाल के निमित्त इस कथा सप्ताह यज्ञ में व्यास रूप में ऋषिकेश से पधारे पूर्व शिक्षाधिकारी आचार्य नारायणदत्त थपलियाल शास्त्री और दिल्ली के वैदिक अध्येता आचार्य रमेश दत्त गैरोला ने कथा में प्रतिदिन उपस्थित श्रद्धालुओं और यजमान परिवार को विविध कथा प्रसंग सुनाए।

कुल पुरोहित आचार्य देवेन्द्र दत्त सेमल्टी के आचार्यत्व और ब्रह्मस्वरूप द्विज आचार्य मोहनलाल पैन्यूली के सान्निध्य में उत्तराखंड से पधारी 14 सदस्यीय आचार्य मंडली ने प्रतिदिन नित्य नैमित्तिक पूजन,अर्चन और यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न किए। इस कथा ज्ञान सप्ताह में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कथा श्रवण हेतु मातृशक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे। यजमान परिवार के लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल,संगीता सेमवाल,सूर्य प्रकाश सेमवाल, मधु सेमवाल एवं आचार्य केशवानंद सेमवाल ने आचार्य मंडली और आगंतुकों का पूर्ण भावना से सेवा सत्कार और स्वागत किया।

पुराण द्वय के समापन के अवसर पर सुप्रसिद्ध जैन संत एवं सुखी परिवार फाउंडेशन के परमाध्यक्ष डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज, संस्कृत विद्वान और श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के डीन प्रो.देवी प्रसाद त्रिपाठी,दिल्ली संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ.जीतराम भट्ट,वरिष्ठ शिक्षाविद आचार्य सुरेंद्र दत्त सेमवाल शास्त्री , महावीर प्रसाद पैन्यूली,शीर्ष समाजसेवी चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली,राज्यसभा की निदेशक मीना कंडवाल,भाजपा महरौली जिलाध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी,निगम पार्षद नरेंद्र गिरसा,इंजीनियर राजेश्वर उनियाल,समाजसेवी श्यामलाल मजेड़ा, इन्द्रदत्त पैन्यूली और कई आत्मीय वरिष्ठजन मौजूद रहे। सर्व व्यवस्था प्रमुख आचार्य शान्ति प्रसाद शास्त्री,महादेव सकलानी,चन्द्र प्रकाश,विष्णु शास्त्री,पंकज सेमल्टी और आचार्य महावीर नैनवाल के साथ आचार्य जयप्रकाश सेमवाल,महादेव प्रसाद और विशालमणि सेमवाल ने आयोजन में पूर्ण सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here