सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

व्हीलचेयर रग्बी में भारत का ऐतिहासिक कमाल, एशियन चैंपियनशिप 2026 में जीता कांस्य

2 मिनट पढ़ें
व्हीलचेयर रग्बी

व्हीलचेयर रग्बी में भारत का ऐतिहासिक कमाल, एशियन चैंपियनशिप 2026 में जीता कांस्य

Advertisement

व्हीलचेयर रग्बी में भारत का ऐतिहासिक कमाल, एशियन चैंपियनशिप 2026 में जीता कांस्य

 

भारत ने पैरा स्पोर्ट्स में एक नया इतिहास रच दिया है। Wheelchair Rugby Asian Regional Championship 2026 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

 

यह इस खेल में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है, जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। लेकिन इस जीत की कहानी सिर्फ एक मेडल तक सीमित नहीं है… यह संघर्ष, जुनून और हिम्मत की कहानी है। बिना किसी सरकारी फंडिंग या स्पॉन्सरशिप के, खिलाड़ियों ने खुद करीब 1250 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये प्रति व्यक्ति जुटाए… और अपने लिए स्पेशल रग्बी व्हीलचेयर खरीदी।

 

Advertisement

टीम की अगुवाई कप्तान Nikhil Gupta ने की… जिनके साथ अनिल कुमार, अजीत, भावेश त्रिवेदी, धवल पटेल, फैयाज शेख और गोकुलाकन्नन जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। कोच Devid Kumar के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन कियाजबकि असिस्टेंट कोच शैलजा वालिया और तकनीकी टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद… भीषण गर्मी, संसाधनों की कमी और यहां तक कि चार खिलाड़ियों के घायल होने के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी।

 

खेल भावना का एक शानदार उदाहरण भी देखने को मिला… जब इंडोनेशिया की टीम ने अपनी अतिरिक्त व्हीलचेयर भारत को दी… ताकि भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। भारत में व्हीलचेयर रग्बी अभी शुरुआती दौर में है… जहां इंफ्रास्ट्रक्चर और महंगे उपकरण बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

लेकिन इस जीत के बाद उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब भारतीय टीम की नजर जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स पर है जहां वे और बड़ा इतिहास रचने की तैयारी कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *