सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Shahdara Snatching Firing Case: कृष्णा नगर में महिला से कंगन लूटा, विरोध पर बदमाशों ने की फायरिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shahdara Snatching Firing Case: कृष्णा नगर में महिला से कंगन लूटा, विरोध पर बदमाशों ने की फायरिंग

राजधानी Delhi के शाहदरा इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने का कंगन लूट लिया और विरोध करने पर फायरिंग भी कर दी। पूरी घटना Krishna Nagar थाना क्षेत्र के लाल क्वार्टर विजय चौक की है, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब पीड़ित महिला कनिका मेहता अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए सड़क पर खड़ी थीं। जैसे ही उन्होंने बच्चों को बस में बैठाया और स्कूटी लेकर आगे बढ़ीं, तभी चार मोटरसाइकिल सवार बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से सोने का कंगन छीन लिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था और बेहद तेजी से वारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने बंदूक की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि महिला को गोली नहीं लगी।

Advertisement

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शाहदरा जिले के डीसीपी Rajendra Prasad Meena ने बताया कि सुबह पीसीआर कॉल मिलने के बाद थाना कृष्णा नगर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में सुबह के समय भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर रिहायशी इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *