घोषणा पत्र में कांग्रेस ने रखा सभी वर्गों का ध्यान : गुरुचरण राजू

0
17
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने रखा सभी वर्गों का ध्यान : गुरुचरण राजू
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने रखा सभी वर्गों का ध्यान : गुरुचरण राजू

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने रखा सभी वर्गों का ध्यान : गुरुचरण राजू

   * गठ्बन्धन जीतेगा और पूरे होंगें सभी वादे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र दो दिन दिन पूर्व जारी कर दिया है | कांग्रेस पार्टी नें अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा है और केवल वही वादे किये है जिन्हें पार्टी पूरा करना चाहती है | यह कहना है कृष्णा नगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू का |

गुरुचरण सिंह राजू कहते हैं आज महंगाई और बेरोजगारी देश की बड़ी समस्याएं है और कांग्रेस नें दोनों पर फोकस करते हुए समाधान का वादा किया है | किसानो का मसला हो या पूर्व सैनिकों का अथवा सरकारी कर्मियों का सभी का ध्यान कांग्रेस नें अपने घोषणा पत्र में किया है | गुरुचरण सिंह राजू कहते हैं  कि कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र देश हित को देखकर बनाया गया है जिसको देखकर जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाएगी इसमें दूरदर्शिता है यह देश हित में सभी वर्गों, सभी समुदायों को देखते हुए बनाया गया है ।  इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं  और गरीबों के लिए बहुत सारे योजनाएं और नए विकल्प है |

गुरुचरण सिंह राजू कहते है भाजपा नें जिस अग्निवीर योजना को जोरशोर से शुरू किया था उसे बंद करने की बात कही गई है | घोषणापत्र में कांग्रेस न्याय पथ में जाति जनगणना एमएसपी को कानून बनाने , गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए देने का वादा जिससे कि हमारे देश में काफी तरक्की और उन्नति होगी।  पार्टी के घोषणा पत्र में न्यूनतम मजदूरी  400 रुपए करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने,एमएसपी  को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का वादा किया गया है | राजू  ने कहा कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनीऔर वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम के फायदे दिलाना है। गुरुचरण सिंह राजू कहते है कांग्रेस के घोषणा पत्र में सभी वर्गो के लिए कुछ ना कुछ राहत देनें कीबात की गई है | गुरुचरण राजू कहते हैं आम चुनाव के बाद इन्डिया गठ्बन्धन की सरकार बनेगी और घोषणा पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here