झूठे वादों की हार तो सच्चे वादों की होगी जीत : नीलम चौधरी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : झूठे वादों व अन्याय के खिलाफ जीत सच्चे वादों की और न्याय की होगी, जी हां ऐसा कहना है की बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का। आगामी लोकसभा चुनावों पर बात करते हुए नीलम चौधरी ने कहा की अबकी बार देश में बनेगी सच्चे वादे एवं न्याय की सरकार, इंडिया गठबंधन की सरकार।
नीलम चौधरी ने आगे कहा की नरेंद्र मोदी शासित भाजपा की सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता के ऊपर बहुत अन्याय किया है, देश में न तो युवाओं को रोजगार मिला, न ही महिलाओं को सुरक्षा, महंगाई हर साल बढ़ती रही, देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती रही, न ही बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है और न ही भारत देश विकास की ओर बढ़ रहा है। नीलम चौधरी ने आगे कहा की देश अब न्याय चाहता है, देश अब बदलाव चाहता है, देश की जनता अपने सपनों को सच होता देखना चाहती है, सपना विकसित देश का, सपना ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलने का, सपना एक ऐसा देश का जहां महिलाएं सुरक्षित हो, सपना एक ऐसे देश का जिसके स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और यह सभी सपने इंडिया गठबंधन ही पूरे कर सकता है इसलिए देश के विकास के लिए इंडिया गठबंधन को चुने।